असंतुलित होकर टैंकर नहर में गिरा, दो घायल
हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की मध्य रात्रि के करीब एक टैंकर संतुलित होकर नहर में जा गिरा l जिस कारण टैंकर चालक व उसका सहयोगी घायल हो गए टैंकर के नहर में गिरते ही कोहराम मच गया और मौके पर राहगीरों के भीड़ इकट्ठा हो गई l सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर चालक व परिचालक को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया l आपको बता दें कि एक टैंकर राख भरकर धौलाना से गुलावठी की ओर जा रहा था कि संतुलित होकर सड़क पर लगी ग्रिल से जा टकराया l और ग्रिल को तोड़ते हुए नहर में जा गिरा टैंकर का अंतिम छोर गिरिल में लगा रह गया टैंकर के गिरते ही चीख पुकार मच गई l और राहगीर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची घायल और उसके सहयोगी को रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया l टैंकर को बुलंदशहर के दानगढ़ का त्रिवेंद्रम चला रहा था और उसका साला रूपसिंह सहायक के रूप में कार्यरत था l पुलिस ने रेस्क्यू कर रविवार को टैंकर को बाहर निकाला l


No comments:
Post a Comment