प्रदेश में योगी  एवं देश में मोदी की सरकार ने महिला सशक्तिकरण के नये आयाम स्थापित किये-  संजय सिंह गंगवार

वेंक्टेश्वरा में ’’वुमैन एक्सीलेंस अवार्ड-2023’’ का शानदार आयोजन

--नवरात्रि के पावन पर्व में  जगत जननी मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय आज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है- डॉ सुधीर गिरि,
मेरठ। शुक्रवार  का दिन वेंक्टेश्वरा विवि/संस्थान के लिए बहुत गौरवमयी एवं ऐतिहासिक रहा। उत्तर प्रदेश में  योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियाँ विशेष रूप से ’’महिला सशक्तीकरण’’ को लेकर किये गये शानदार कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश शासन, श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय एंव यूपी पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तीकरण के लिए ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन, शिक्षा, कला, साहित्य, स्पोटर्स, समाज सेवा आदि के क्षेत्र में शानदार उललेखनीय कार्य करने वाली देश के अलग-2 हिस्सो से आयी एक सौ पचपन विशिष्ट महिलाओ को ’’वुमैन एक्सीलैन्स अवार्ड-2023’’ देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री संजय सिंह गंगवार ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उत्तर प्रदेश में महिला सशक्तीकरण को लेकर किये गये अभूतपूर्व कार्यो पर प्रकाश डालते हुए देश की आधी आबादी सम्मानित मातृशक्ति को ’’राष्ट्र का गौरव’’ बताते हुए उन्हे विकास की रीढ़ करार दिया।
श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/संस्थान के प्रशासनिक ब्लॉक में आयोजित ’’वुमैन एक्सीलेंस अवार्ड-2023’’ सम्मान समारोह का शुभारम्भ गन्ना मंत्री श्री संजय गंगवार, वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन, डॉ. सुधीर गिरि, जिलाधिकारी श्री बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हें, प्रति कुलाधिपति डॉ0 राजीव त्यागी, आई.ए.एस. प्रतिभा सिंह,  अंशु नागपाल, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव सिंह आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ए.डी.एम. भगवान शरण, सी.ई.ओ. अजय श्रीवास्तव, कुलपति डॉ. राकेश यादव, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डेय, मेरठ परिसर निदेशक डॉ. प्रताप सिंह, डॉ. शलैन्द्र राज त्यागी, अलका सिंह, डॉ. संजय तिवारी, अरूण गोस्वामी, एस0एस0 बघेल, डॉ. राजेश सिंह, रिंकी शर्मा, डॉ. वर्षा यादव, लक्षिता अरोरा, डॉ. राम कुमार, डॉ. विकास दुबे, दीपिका वर्मा, अनिल जयसवाल, संजीव राय, प्रीतपाल, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts