सुभारती विवि की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज ने मेरठ की सशक्त नारियों को किया सम्मानित

 नारी सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सशक्त नारियों का डा.शल्या राज ने किया उत्साहवर्धन

मेरठ। 
समाज के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही मेरठ सहित आस पास के क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज ने अग्रसर नारी सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। बांबे बाज़ार स्थित चेंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित अग्रसर नारी सम्मान समारोह में डा.शल्या राज ने बतौर मुख्य अतिथि सभी सशक्त नारियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया।

डा.शल्या राज ने अमर उजाला को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि महिलाओं को शिक्षित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज 21वीं सदी महिलाओं की सदी है और शिक्षित एवं जागरूक महिलाएं परिवार चलाने से लेकर फाइटर प्लेन चलाने का सहासी कार्य करने के साथ देश का नेतृत्व भी कर रही है। हमारे देश में महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सांसद एवं आजादी के आंदोलन का नेतृत्व करके ये साबित कर चुकी है, कि समाज में महिलाएं हर मैदान में आगे है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाएं आत्मविश्वास से कार्य करे एवं महिलाओं को आगे लाने में पुरुषों को पहल करनी होगी।
 
उन्होंने विशेष बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय लैंगिक समानता को बल देने का कार्य कर रहा है और भारत के आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूर्ण करने की दिशा में छात्राओं को विशेष रूप से प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के भाव से कार्य कर सभी को देशहित में कार्य करने हेतु प्रेरणा प्रदान कर रहा है।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जागृति अवस्थी,   राजेन्द्र सिंह,  राहुल पालीवाल, एजुकेशन हेड सचिन त्यागी, सुभारती विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी अनम शेरवानी सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts