गार्गी गर्ल्स स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया

छात्राओं ने देश भक्ति के गीत गाकर मन मोहा, पुरस्कार देकर किया सम्मानित 

मेरठ।  गंगा नगर स्थित गार्गी गर्ल्स स्कूल में वार्षिक परिणाम एवं पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान छात्राओं ने देश भक्ति सांस्कृतिक और नित्य से आयोजन में पहुंचे लोगों को मंत्र मुक्त कर दिया। कार्यक्रम के बाद स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना कर छात्राओं ने देशभक्ति व लोकनृत्य से कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने छात्राओं द्वारा किए गए नृत्य की सराहना करते हुए छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम की चेयरपर्सन अनिता गर्ग मैनेजिंग ट्रस्टी हिंदी के गर्ग प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम सक्सेना ने भी छात्राओं को मेडल पहनाई। साथ ही प्रमाण पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में नंबर वन आने वाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। स्कूल की उप प्रधानाचार्य विभाग मीका त्यागी ने कहा कि छात्राएं भी मेहनत कर उस मुकाम को हासिल कर सकती हैं, जिसके लिए वह हैं पढ़ाई कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि मेहनत करने से सब कुछ मिलना संभव है। उप प्रधानाचार्य ने उदाहरण दिया कि आज हमारे देश में बड़े-बड़े पदों पर महिलाएं मौजूद हैं। इसलिए कभी हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। मेहनत का फल हर हाल में मिलता है। इस दौरान स्कूल के स्टाफ सहित भारी तादाद में छात्राओं के अभिभावक और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts