मेरठ,सहारनपुर में ओबीसी का होगा  महापैार ,आरक्षण सूची जारी 
 लखनऊ ।   नगर विकास विभाग  द्वारा नगर निकाय चुनाव नगर निगमों में महापौर पद के  लिए आरक्षण सूची जारी कर दी हे। मेरठ और सहारनपुर नगर  निगम सीट पिछडा वर्ग के खाते में गई है। 
जबकि आगरा अनुसुचित जाति महिला , झांसी अनुसूचित जाति ,शाहजहांपुर और फिरोजाबाद पिछडा वर्ग महिला के खाते में गई है। यानी लखनऊ,कानुपर और गाजियाबाद सीट पर महिलाओं का कब्जा होगा। वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर ,अयोध्या और मथुरा -वृदावन सीट सामान्य श्रेणी  के खाते में गई है। इस प्रकार यूपी  के सभी 17 नगर निगमों  के आरक्षण की सूची जारी की गई है। नगर िवकास मंत्री ए के शर्मा ने बताया कि छह अप्रैल सांय छह बजे तक आपत्तियां  प्रेषित की जा सकती है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts