औघड़नाथ मंदिर में श्रीराम नवमी पर ‘भये प्रकट कृपाला’ कार्यक्रम, निकाली कलश यात्रा

मेरठ। गुरुवार को श्री राम नवमी पर ऐतिहासिक औघडनाथ मंदिर में राम जन्म का भव्य आयोजन हुआ। महिलाओं ने प्रभु श्रीराम का यशगान करते हुए कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में  कैंट बोर्ड पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा सहित अन्य महिलाएं सोहर गाती दिखी। इस अवसर पर सुन्दर सुन्दर झांकियां भी निकाली गई। राज्यसभा सांसद कांता कर्दम व केंट विधायक अमित अग्रवाल और संघ के विभाग संपर्क प्रमुख अरुण जिंदल व पर्यटन अधिकारी अंजू चौधरी ने पूजन करके यात्रा को प्रारंभ किया। कार्यक्रम की संयोजक नीता गुप्ता रहीं।
 कार्यक्रम में सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, सांसद कांता कर्दम, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, डीएम दीपक मीणा, एडीएम सिटी दिवाकर सिंह, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विनोद भारती, दर्शन लाल अरोरा, अरुण जिंदल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिला अध्यक्ष विमल शर्मा, छावनी परिषद पूर्व उपाध्यक्ष बीना वाधवा, महिला मोर्चा से वर्षा कौशिक, महेश सिंघल, महंत महेंद्र दास डॉली गुप्ता, अंजली गुप्ता, संगीता पंडित नितिन बालाजी आदि सहयोगी रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts