मॉडल की तरह रेम्प पर कैटवॉक करेंगी गाय और भैंस

प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले पशु केा पांच लाख  का पुरस्कार इनाम स्वरूप  दिया जाएगा 

 देश की पहली अनोखी प्रर्दशनी का 6- 7 अप्रैल में  मुजफ्फर नगर में आयोजन 

 मुजफ्फरनगर। जिल में देश की पहली और अनोखी राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के 1200 उच्चनस्लीय सर्टिफाइड पशुओं के साथ ही करीब 50 हजार किसान जुटेंगे। इन किसानों को नवीन और कृषि के क्षेत्र में उन्नत यंत्र एवं कृषि तकनीक की जानकारी देने और प्रदर्शन के लिए देश के वरिष्ठ वैज्ञानिक और 150 स्टाॅल लगाये जायेंगे। 

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियन ने बताया कि जिल में देश की पहली और अनोखी राष्ट्रीय पशु प्रदर्शनी एवं कृषि मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के 1200 उच्चनस्लीय सर्टिफाइड पशुओं के साथ ही करीब 50 हजार किसान जुटेंगे। दो दिनों तक किसानों और पशुओं के ठहरने के लिए पूरी व्यवस्था रहेगी। इसमें नस्लीय आधार पर बेस्ट परफार्मेन्स वाले पशुओं के लिए पशुपालकों को नकद धनराशि देकर सम्मानित किया जायेगा। बेस्ट एनीमल ऑफ द शो पुरस्कार पाने वाले पशु को 5 लाख की राशि का इनाम दिया जायेगा। पशुओं की 18 श्रेणियों के लिए करीब 50 लाख रुपये की धनराशि इनाम स्वरूप बांटी जायेगी। इसके साथ ही ग्रामीण अंचल की परम्परा पर सांस्कृति कार्यक्रम मनोरंजन का बड़ा साधन होंगे और ग्रामीण खेल प्रतिस्पर्धा के लिए पहचान रखने वाले कुश्ती और कबड्डी के मुकाबले भी होंगे। विजेताओं को करीब डेढ़ लाख रुपये की इनाम राशि मिलेगी। इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसमें प्रतिभाग करने वाले पशुओं को फैशन माॅडलिंग और डॉग शो की भांति ही मंच पर कैटवॉक करते हुए ही नंबर प्रदान किए जाएंगे। इसी कैटवॉक के आधार पर पशु की नस्ल और क्षमता को परखकर विजेता का खिताब दिया जायगा। निर्णायक मण्डल में विशेषज्ञ वैज्ञानिक शामिल रहेंगे।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts