गंग नहर में डूबने से मां-बेटी  की मौत

बेटे की चाहत में पूजा करने पहुंचा था परिवार, घाट से 4 किलोमीटर   मिला महिला का शव
मेरठ। थाना रोहटा क्षेत्र के  पुठ के पास गंगनहर में  पैर  फिसलने से एक मां अपनी 2 साल की बेटी के साथ गंग नहर में डूब गई। पति के शोर मचाने पर भीड़ जुट गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस पहुंची और सर्च अभियान चलाया गया। बेटी और महिला का शव बरामद कर लिया गया है। महिला के शव को तलाशने के लिए 6 घंटे रेस्क्यू चला। महिला का शव घटनास्थल से 4 किलोमीटर की दूरी पर मिला।


िकठौली  िनवासी वाली ज्योति  पति आशीष और बेटी भव्या के साथ पुठ गंगनहर के पुराने पुल पर पूजा-अर्चना करने आई थी। इस दौरान महिला ने बेटी को गोद में ले रखा था। तभी उसका पैर फिसल गया और बेटी के साथ गंग नहर में डूब गई। मां व बेटी को नहर मेें डूबता देख आशीष ने शोर मचा िदया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गये। हादसे की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने  रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बेटी का शव तो कुछ देर बाद िमल गया। महिला के शव को तलाशने के लिए 6 घंटे रेस्क्यू चला। महिला का शव घटनास्थल से 4 किलोमीटर की दूरी पर मिला। घटनास्थल पर लोगों का तांता लग गया।
पिता पर तंत्र-मंत्र करने का आरोप पिता पर बेटे की चाहत में तंत्र-मंत्र का आरोप भी सामने आ रहा है। आरोप है कि तीन बेटियों के बाद बेटे की चाहत में पिता किसी पंडित के चक्कर में था। उसी के बहकावे में आकर छोटी बेटी को गंग नहर में फेंक दिया। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने पिता आशीष को हिरासत में ले लिया है। सूचना पर आशीष के पिता धनसिंह भी मौके पर पहुंचे हैं। धनसिंह से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
आशीष के पिता धन सिंह ने बताया उनका परिवार मोदीनगर के किसी पंडित से बेटा होने का उपाय करा रहा था। उसी पंडित ने गंगा में 5 रविवार सुबह 5 बजे नहाने को कहा था। आज यह पहला इतवार था, जब आशीष, ज्योति गंगनहर में बेटियों के साथ नहाने गए थे। तभी सुबह हादसा हो गया।
रोहटा थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया, ''ज्योति की तीन बेटियां हैं। जांच में सामने आया है कि दंपती को एक बेटे की चाहत थी। इसके चलते किसी पंडित ने बहते पानी में सामग्री डालने को बताया था। इसलिए दंपती पूजा-अर्चना करने पहुंचा था। आस-पास के लोगों ने बताया कि बेटे की चाहत में बेटी को खो दिया।बच्ची खुद गिरी या फेंका गया। यह सब जांच के बाद ही पता चल सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts