पहलवानों में जोश भरने के लिये खुद उठाया 30 किलो वजन

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक  ने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत जिला वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

मेरठ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने खेलो इंडिया के तहत स्टेडियम में एक दिवसीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करने के बाद उनके अंदर जोश भरने के लिए  तीस किलो का वजन उठा कर सबको अचंभे में डाल दिया।



वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ  करते हुए उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि मेरठ क्रांतिकारियों की धरती है। यहां के नौजवान खेल में रुचि रखते है। वे अपने जिले और प्रदेश के नाम के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम भी रोशन कर रहे हैं। भाजपा सरकार मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनवा रही है। जिसका निर्माण समय से पूरा किया जाएगा। हमारी सरकार ने खिलाड़ियों को मान सम्मान दिया है।


 उन्होंने कहा सरकार का मकसद खिलाड़ियों को तैयार कर उनके लिए विश्व लेवल का मंच तैयार कराना है। उन्होंने कहा कि इसका असर पर विदेशों में हो रही में प्रतियोगिता में साफ दिखाई दे रहा है। जहां पहले एक दो ही खेलों में पदक जीतते थे आज हर कैटेगरी में खिलाड़ी पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा मेरठ में देश को काफी होनहार खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने देश विदेश में भारत का नाम रोशन किया है है। उन्होंने कहा आने वाला समय भारत के लिए स्वर्णिम होगाहोगा।



 इस मौके पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यमंत्री डा सोमेन्द्र तोमर, दिनेश खटीक,   विधान परिषद सदस्य डा सरोजनी अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, आरएसओ योगेन्द्र पाल सिंह, उप क्रीड़ाधिकारी भूपेन्द्र सिंह , के पी यादव, अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts