पुलिस का खैाफ 

 25 हज़ार के इनामी बदमाश ने थाने में आकर किया आत्मसमर्पण

 लूट की रकम के 40 हजार रुपयों को भी थानाध्यक्ष को वापस लौटाया 

सहारनपुर। पुलिस का खौफ बदमाशों में छाने लगा है। भुठभेड व एनकांटर से बचने के  लिए वह आत्मसर्मण करने के  लिए मजबूर हो रहे है। सहारनपुर में एक  25 हज़ार के इनामी बदमाश ने पुलिस के खौफ से आत्मसर्मपण कर  दिया । इतना हीं नहीं उसने लूटे गये 40 हजार रुपयों को भी थानाध्यक्ष को वापस लौटा दिया। 

 गत  एक  मार्च को  फतेहपुर क्षेत्र 1 मार्च को फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शनकर्ता आशु राणा से 03 बदमाशो द्वारा 2,75,000/- रूपये लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 35/23 धारा 392/411/506/34 भादवि पंजीकृत किया गया था। लूट की घटना कारित करने वाले अभियुक्तो में से 02 अभियुक्त राहुल व सचिन को दिनांक 16 मार्च को मय 170000 रूपये बरामद करके थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया था। जिसमें इनका एक अन्य साथी अभिनव उर्फ सावन पुत्र सुधीर नि0 ग्राम राजपुर छाजपुर थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर जो फरार चल रहा था।

   जिसके सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताड़ा द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन व  क्षेत्राधिकारी सदर चन्द्रपाल शर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना फतेहपुर के कुशल नेतृत्व में फरार अभियुक्त अभिनव की गिरफ्तारी हेतु इसके मिलने के सम्भावित स्थानो पर लगातार दबिश दी जा रही थी। जिस कारण सहारनपुर पुलिस के खौफ से घबराकर  अभियुक्त उपरोक्त द्वारा तख्ती लेकर स्वंय थाना फतेहपुर पर आकर लूट की रकम में मिले 40,000/- रूपयो को थानाध्यक्ष फतेहपुर को वापस लौटाते हुए आत्मसमर्पण किया गया।

पृलिस पूछताछ करने पर अभि़ अभिनव उर्फ सावन ने बताया कि मैं जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला हूँ और ग्रेजुएट हूँ तथा मै एक क्लैक्शन एजेंट का काम करता था। सचिन ने मकान बनाने के लिए लोन ले रखा था, जिससे मैं सचिन के संपर्क में आया। सचिन के पास पैसो की कमी हो गयी थी लोन की किस्त नही भर पा रहा था। राहुल सचिन का दोस्त था। राहुल की भी नौकरी चली गयी थी। मुझे भी जल्दी पैसे कमाने का लालच था। इसी कारण हम तीनो ने लूट की योजना बनायी। ओर दिनांक 01 मार्च को मैने व मेरे साथीयो ने मिलकर ग्राम भोगपुर में स्कूल के पास भारत फाईनेंसर के कलेक्शनकर्ता से 2.75 लाख  रूपये लूट लिये थे। लूट के पैसो में से मेरे हिस्से में जो 50,000/- रूपये आये थे। उनमें से खर्च करने के बाद शेष बचे 40,000/- रूपये लेकर में आत्मसमर्पण करने के लिये आया हूँ। मेरे दोनो साथी सचिन व राहुल पहले ही पकडे जा चुके है। मैं भी पुलिस के डर से आत्मसमर्पण करने थाना फतेहपुर आया हूँ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts