सिलेडंर से गैस लीक होने से मस्जिद में लगी आग से मचा हडकंप
लोगों की मदद से दमकल ने पाया काबू
मेरठ । थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र श्यान नगर स्थित एक मस्जिद में आग लगने से हड़कंप मच गया। मस्जिद में आग लगने के बाद भगदड़ मच गई। मस्जिद के एक कमरे में गैस सिलेंडर लीक होना आग का कारण बताया जा रहा है। लोगों ने फायर बिग्रेड के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। इस दौरान मस्जिद के कमरे में रखा हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
बीती रात श्यामनगर नामर गड्ढे वाली मस्जिद में ईशा की नमाज के बाद सभी घर चले गए थे। मस्जिद के बिहार निवासी मोहिज्जन रज्जाक अपने कमरे में खाना बनाकर बाजार से सामान लेने के लिए निकल गए, तभी मस्जिद के अंदर बने कमरे से गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई। आग लगने के कारण मस्जिद से बाहर धुआं निकलने लगा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना पाकर पहुंची दमकल ने घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सिलेंडर को कमरे से बाहर निकाला। उसकी आग बुझाई। गनीमत रही कि सिलेंडर फटा नहीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है, कमरे में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया।




No comments:
Post a Comment