गांव लौटते समय महिला की चाकू गोदकर हत्या

बीच सड़क बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया

  शहर के घरों में हेल्पर थी मृतका

मेरठ। थाना मुंंडाली क्षेत्र में बीती रात  देर रात बदमाशों ने सरेराह बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए काम से घर लौट रही महिला की बीच सड़क में चाकू मारकर हत्या कर दी। काफी देर तक महिला सड़क पर पड़ी रही। हत्या कर बदमाश फरार हो गए। बाद में राहगीरों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल में महिला को उपचार के लिए ले गएए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।



बबीता पत्नी रमेश निवासी मऊ खास शहर में घरों में हेल्पर का काम करती थीं। रोजाना की तरह महिला बुधवार को भी काम कर मेरठ से घर लौट रही थी। मऊघास बस अड्डे पर बस से उतरकर जब बबीता पैदल चलकर घर जाने के रास्ते में थी। तभी बदमाश आए और महिला पर चाकू से हमला कर दिया। जिस तरह महिला पर हमला कर वार हुआ,उससे माना जा रहा है कि हत्या किसी ऐसे व्यक्ति ने की है जिसे बबीता के आने.जाने का समय और रास्ता पता था। ये कोई जानने वाला हो सकता है या कोई पहले से बबीता की रेकी कर रहा था।



पति रमेश गांव में ही सिलाई और मजदूरी करते हैं। बदमाश महिला पर चाकू से वार करके उसे लहुलुहान हालत में रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। उधर घर पर पत्नी के न पहुंचने पर रमेश और परिवार को चिंता हुई। तभी कुछ राहगीरों ने सड़क पर महिला को खून से लथपथ पड़ा देखा। फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने लोगों की मदद से महिला की शिनाख्त कर परिवार को बताया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हैं।

थानाध्यक्ष मुंडाली का कहना है किमहिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। परिवार ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या क्यों हुईए इसके लिए जांच और पूछताछ हो रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts