सीसीएसयू कैंपस में महिलाओं और छात्राओं के लिए चलेंगे सोलर चलित ई.रिक्शा

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में छात्राओं और महिलाओं के लिए सोलर चलित ईकृरिक्शा की व्यवस्था की गई है। विवि कैंपस में अब महिलाओं को पैदल जाने की जरूरत नहीं है। सोलर चलित ये ई.रिक्शा उनको गंतव्य तक पहुंचाएगा।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने महिलाओं, लड़कियों, वृद्ध और विकलांग के लिए ई.रिक्शा सुविधा शुरू की है। कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला नेो ई.रिक्शा का शुभारंभ किया। यह ई.रिक्शा प्रतिदिन सुबह दस से शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय के गेट पर खड़ा रहेगा। यह ई.रिक्शा महिलाओं, लड़कियों, वृद्ध और विकलांग को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट से विवि के जिस भी विभाग में कार्य है उस विभाग तक पहुंचाएगा। इस दौरान प्रो. विघनेश कुमार त्यागी, इंजीनियर मनीष मिश्रा, मितेंद्र कुमार गुप्ता, इंजीनियर विकास त्यागी, इंजीनियर मनोज कुमार आदि मौजूद रहें।कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला ई.रिक्शा का उदघाटन करने के बाद विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से ऑफिस तक ई रिक्शा से बैठकर गई। उनके साथ कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा और वरिष्ठ आचार्य प्रों वाई विमला भी गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts