रूपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष 

 महिला समेत आधा दर्जन घायल ,सभी सीएचसी मवाना में भर्ती 

 मेरठ। थाना हिस्तनापुर के सैफपुर करमचंदपुर गांव में रविवार की सुबह रूपये की लेनदेने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये। आनन फानन में सभी सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गयाहै। पुलिस मामले की जांच पडताल करने में जुटी है। 

 पिटू के गांव के रोहित पर १० हजार रूपये उधार थे। काफी समय से पिटू अपने उधार दिये गये रूपये मांग रहा था। लेकिन रोहित टालमटोली कर रहा था। पिंटू के घर में कुछ दिन बाद विवाह है। रविवार को पिटूं ने रोहित से अपने उधार के रूपये मांगे तो उसने अपने चाचा ताऊ व अन्य लोगों को बुलाकर हॉकी डंडो से हमला कर दिया। शोर की आवाज सुनकर पिटूं के रिश्तेदार मौके पर पहुुंचे तो हमलावरों ने उन पर निशाना साधते हुए उन पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को आनन फानन में उपचार के लिये सीएचसी मवाना में भर्तीर् कराया गया। जिसमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस मामले की जांच पडताल आरंभ कर दी है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts