मातम में बदली खुशियां 

 बाथरूम में नहाने के लिए गयी दुल्हन की गैस गीजर से मौत 

26 जनवरी को हुई थी शादी

मेरठ। थाना मेडिकल क्षेत्र के जाग्रति विहार में एक परिवार में खुशियां उस समय मातम में बदल गयी। जब बाथरूम में नहाने के लिये गयी नयी नवेली दुल्हन की गैस गीजर से मौत हो गयी। परिजनों को तब पता चला जब 15 मिनट तक बाहर नहीं आई तो सास ने बाहर से बाथरूम का दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने तुरंत परिवार के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। दुल्हन के मायके और ससुराल पक्ष किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं की है।

जागृति विहार सेक्टर.8 निवासी पारस कुमार इंजीनियर हैं। उनके पिता सेना से रिटायर्ड हैं। 26 जनवरी को ही पारस की शादी गाजियाबाद की रहने वाली वैशाली से हुई थी। गुरुवार को शादी हुई थी। शुक्रवार को दुल्हन की विदाई कराकर घर लाए थे। शनिवार को घर में भजन संध्या का आयोजन था। तभी दुल्हन बाथरूम में नहाने गई। काफी देर तक जब दुल्हन नहाकर बाहर नहीं आई तो घर में सबको चिंता हुई। घर की महिलाएं वैशाली का इंतजार कर रही थीं।  काफी देर तक दुल्हन के बाहर न आने पर सास ने दरवाजा बजाया तो अदंर से कोई आवाज न आने पर शक हुआ। दरवाजा तोडा गया तो दुल्हन बेहोशी की हालत में पडी थी। आनन फानन मे गाडी में डालकर उसे आंनद हॉस्पिटल लााया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। परिवार के सदस्य शव को लेकर घर आए और मायके वालों को बहू की मौत की जानकारी दी। वैशाली के परिजन भी मेरठ पहुंचे। यहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।

शादी वाले घर में हर तरफ खुशियां थीं लेकिन अचानक पूरा माहौल बदल गया। जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, लोग पारस के घर सांत्वना देने पहुंचने लगे। देर शाम तक घर पर जान.पहचान वालों और रिश्तेदारों की भीड़ लगी थी। इंस्पेक्टर दिनेश उपाध्याय ने बताया कि इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। न किसी से तहरीर मिली है। जिसमें गैस गीजर की मौत की बात हो।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts