धर्म परिवर्तन के दबाव में लगाई फांसी

परिजनों लड़की के परिजन पर मुस्लिम बनाने का लगाया आरोप 

मेरठ। थाना नौंचदी क्षेत्र के चित्रकूट कॉलोनी में  रविवार को एक युवक ने पंखे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।  रविवार सुबह युवक का शव कमरे में पंखे से झूलता मिला। युवक के परिजनों का कहना है कि युवक ने एक मुस्लिम युवती से पिछले दिनों लव मैरिज की थी। तभी से युवती का परिवार उस पर हिंदू से मुसलमान बनने का दबाव बना रहा था।

चित्रकूट कॉलोनी में संजीव चौधरी का परिवार रहता है। संजीव चौधरी का बेटा दुष्यंत चौधरी डीजे का काम करता है। संजीव ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात बेटा दुष्यंत कमरे में सोया था। सुबह काफी देर तक बेटा रूम से बाहर नहीं आया। ऐसे में उसकी मां शिक्षा देवी उसे जगाने पहुंची। मां ने पहले बेटे को रूम के बाहर से आवाज लगाई। जवाब नहीं मिला। तब मां ने कमरे का दरवाजा बजाने के लिए हाथ बढ़ाया।

दरवाजा अंदर से खुला था। हाथ मारते ही खुल गया। जैसे ही मां कमरे में दाखिल हुई तो देखा बेटे का शव पंखे से झूल रहा था। उसने सुसाइड कर लिया था। बेटे का शव देखकर मां जोर से चिल्लाई। चीख सुनकर संजीव भी वहां गए। देखा तो बेटे ने फांसी लगा ली थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

दोनों ने दुष्यंत के परिजनों की अनुमति के बिना शादी कर ली थी। तभी से दुष्यंत अपनी पत्नी को घर लाना चाह रहा था, लेकिन उसके परिजनों की शर्त थी कि दुष्यंत पहले मुसलमान बन जाए। अपना धर्म परिवर्तन करे, इसके बाद ही वह लड़की को उसके साथ भेजेंगे।दुष्यंत के ताऊ के लड़के जॉनी चौधरी ने बताया ने लव मैरिज के बाद दोनों रूम लेकर कहीं अलग रहते थे। कुछ समय से वह लड़की को घर लाना चाहते थे। फांसी लगाने से पहले उसने लड़की से बात की थी। आखिरी कॉल लड़की की ही है। करीब 40 मिनट बात हुई है। मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिए हैं। उसी लड़की और उसके भाइयों की वजह से दुष्यंत ने यह कदम उठाया है।

संजीव चौधरी के परिवार में बेटा दुष्यंत, पत्नी और एक बेटी है। बेटी की पिछले साल ही शादी हो गई है। घर में केवल मां, पिता और बेटा ही रहते थे। 

एसपी सिटी पीयूष कुमार का कहना है शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts