के्रटा की टक्कर से ई रिक्शा के उडे परखच्चे
बाल -बाल बचा ई रिक्शा चालक
थाना । देहली गेट स्थित फैज एआम डिग्री कॉलेज के पास बीती रात को अनियत्रित के्रटा ने ई रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। क्रेटा का चालक मौके से कार को छोडकर फरार हो गया।
हादसा बीती रात का है। फैज एआम उिग्री कालेज के पास से एक ई रिक्शा गुजर रही थी। तभी चालक को लघुशका लगने पर वह ई रिक्शा से उतर कर लघुशंका करने के लिय चला गया। तभी सामने से तेजी गति से आ रही अनियनित्रत के्रटा में जोरदार टक्कर मार दी। शुक्र है उस समय कोई सवारी ई रिक्शा में नहीं बैठी थी। टक्कर लगने से ई रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुुंची पुलिस ने ई रिक्शा चालक से पूछताछ की। वहीं के्रटा का चालक मैाके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेटा को अपने कब्जे में ले लिया है।
No comments:
Post a Comment