यूपी में बढेगी ठंड, प्रदेश के 12 जिलों का तापमान 5 डिग्री से कम, कानपुर में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा

 उत्तर प्रदेश। यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार-रविवार रात कानपुर और सोनभद्र का चुर्क सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 2°C रिकॉर्ड किया गया। कानपुर में 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 2°C पर पहुंच गया। वहीं, बरेली, बागपत, मैनपुरी में भी पारा 2 से 3 डिग्री के बीच बना हुआ है। राजधानी लखनऊ में 4°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। सुबह यहां घना कोहरा छाया रहा। प्रदेश के 12 जिलों का तापमान 5 डिग्री के नीचे बना हुआ है। रविवार को सुबह से लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा। कानपुर में CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के मुताबिक, अभी ठंड और बढ़ेगी। कोहरा और बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। वहीं, लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र ने रविवार को रेड अलर्ट जारी किया है। यानी, कई शहरों में पारा 2 डिग्री तक रह सकता है। पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने से कोल्ड डे कंडीशन जैसी स्थिति होगी। वहीं, भीषण ठंड के बाद सीएम योगी ने सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए हैं कि ठंड में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता न नजर आए। उनको रैन बसेरे में शिफ्ट किया जाए। खुद डीएम इसका निरीक्षण करें। लखनऊ में कक्षा 1 से लेकर 8 तक की कक्षाओं को 14 जनवरी तक की अवकाश घोषित कर दिया गया है। कानपुर में 2013 में पड़ी थी इतनी सर्दी कानपुर में पिछले 3 दिनों से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम बना है। 5 जनवरी को 4.4 डिग्री था जो 6 को गिरकर 3.2 डिग्री हो गया। फिर 7 और 8 जनवरी को फिर से गिरकर 2 डिग्री पर आ गया, जो न सिर्फ इस सीजन का बल्कि 7 जनवरी 2013 के बाद से सबसे कम है। शनिवार को UP में दिन में धूप निकलने के बावजूद कोहरा और बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बरकरार रही। एक दिन पहले कानपुर में न्यूनतम पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जिसमें 1.2 की कमी दर्ज की गई।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts