इलाहाबाद विवि परिसर में छात्रों का हंगामा

गार्ड पर गोली चलाने का आरोप

प्रयागराज।
प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परिसर में सोमवार दोपहर अचानक छात्र संघ का हुजूम उमड़ पड़ा। छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में एकत्रित होकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय के गेट पर तैनात गार्ड ने गोली चलाई है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
छात्रों का आरोप है कि छात्र नेता विवेकानंद पाठक यूनिवर्सिटी परिसर स्थित बैंक में जाने के लिए पहुंचे थे तभी गार्डों ने गेट खोलने से मना कर दिया। इसी को लेकर उनके बीच नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद यूनिवर्सिटी के 200 से अधिक गार्डों ने गेट बंद करके छात्रों को लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। इसमें विवेकानंद पाठक अमित कुमार एलएलबी का छात्र समेत आधा दर्जन छात्र चोटिल हुए हैं। जिसके बाद आक्रोशित होकर छात्रों ने यूनिवर्सिटी परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। छात्रों ने विवि की कैंटीन में आग लगा दी  और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया।
कई थानों की पुलिस परिसर में पहुंच गई है। इलाहाबाद विवि परिसर और पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया

No comments:

Post a Comment

Popular Posts