हिमाचल के सीएम सुक्खू कोरोना पॉजिटिव

- पीएम से मुलाकात टली
शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सीएम के पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा का शीतकालीन सत्र स्थगित कर दिया गया है। आज शाम राजभवन में प्रोटेम स्पीकर के शपथ ग्रहण समारोह पर भी तलवार लटक गई है।
सुखविंदर सुक्खू ने अपने आपको दिल्ली के हिमाचल भवन में क्वारंटाइन कर लिया है। वह अगले तीन चार दिन दिल्ली में ही रुकेंगे। उन्हें हल्के लक्षण बताए जा रहे हैं। बीच बीच में हल्की खांसी हो रही है। सीएम के पॉजिटिव आने के बाद 21 दिसंबर को धर्मशाला में उनका अभिनंदन कार्यक्रम भी कैंसिल हो गया है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने दी।बता दें कि आज सुबह उनका प्रधानमंत्री से मिलने का कार्यक्रम था। प्रोटोकॉल के तहत बीते कल उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट आज सुबह पॉजिटिव आई है। इसके बाद मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात भी फिलहाल टाल दी गई है। मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली गए अन्य लोग भी अब अपनी कोरोना जांच करा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts