मौसम विभाग की शीत लहर की चेतावनी
पंजाब, हिमाचल समेत 4 राज्यों में घने कोहरे का येलो अलर्टनई दिल्ली (एजेंसी)।
धीरे- धीरे ठंड ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ती ठंड और घने कोहरे का प्रकोप देखा जा रहा है । पूरे उत्तर भारत पर घने कोहरे और धुंध की चादर छाई हुई है। रविवार के रात से ही यूपी समेत पूरे उत्तर भारत में विजिबिलिटी खासी कम देखने को मिली। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार और हरियाणा तक कोहरे की मार देखने को मिल रही है।
इन सभी राज्यों में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी-पश्चिमी राजस्थान में शीतलहर चलेगी। दिल्ली-एनसीआर, यूपी और पंजाब-हरियाणा में पूरे हफ्ते घने कोहरे का अलर्ट है। वहीं आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने का अनुमान है। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी और कम हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि यूपी में 22 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग ने 'येलो' अलर्ट जारी किया है। कुछ जगहों पर घना कोहरा रह सकता है। वहीं, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में भी 22 दिसंबर तक कुछ जगहों पर बेहद घना कोहरा देखने को मिल सकता है।


No comments:
Post a Comment