बारामुला में पकड़ा गया लश्कर का आतंकी
आईईडी और कारतूस बरामदजम्मू (एजेंसी)।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला में पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक स्थानीय आतंकी को पकड़ा है। उसके पास से एक आइईडी, एक पिस्तौल, एक मैगजीन और 18 कारतूस के अलावा आठ मीटर तार भी बरामद की गई है। पकड़े गए आतंकी की पहचान मोहम्मद इसहाक लोन के रूप में हुई है। वो नादिहाल पांजला का रहने वाला है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहम्मद इसहाक को एक विशेष सूचना के आधार पर सोपोर के साथ सटे चकलू गांव में बने उसके ठिकाने से पकड़ा गया है। उससे बरामद आइईडी एक कनस्तर में थी। शुरुआती पूछताछ में उसने बताया कि उसे आइईडी को सोपोर-बारामुला सड़क पर लगाने के लिए सरहद पार बैठे उसके हैंडलर ने कहा था। फिलहाल,उससे पूछताछ जारी है।


No comments:
Post a Comment