पठान फिल्म विवाद में सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़
आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्जलखनऊ।
देशभर में पठान फिल्म पर विवाद जारी है। इसमें सभी राजनीतिक दलों की ओर से जमकर बयानबाजी हो रही है। इसी बीच पठान फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री योगी आद्त्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर पोस्ट किया गया। तस्वीर वायरल होते ही हड़कंप मच गया। मामले में लखनऊ के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जगह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाकर पोस्ट किया गया। जिसके बाद तस्वीर तेजी से वायरल हो गया। आईटी एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फोटो से छेड़छाड़ करने वाले शख्स की तलाश में लखनऊ के साइबर थाने की पुलिस जुट गई है।
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में पहुंचा पठान फिल्म का विवाद
रामपुर। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुख्य भूमिका वाली फिल्म पठान को लेकर इन दिनों जमकर बवाल मचा हुआ है। फिल्म के पहले गाने को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस गाने को लेकर रामपुर के आरटीआई कार्यकर्ता दानिश खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) में याचिका दर्ज की है। याचिका में उन्होंने कहा है कि पठान फिल्म का पहला गाना हिन्दू-मुस्लिम की भावनाओं को आहत करने वाला है। उन्होंने इस फिल्म से इस गाने को हटाने की मांग की है। कहा कि जिस भगवा रंग की बात की जा रही है यह मुस्लिम समुदाय के लिए चिश्ती रंग है। चिश्ती रंग मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत मायने रखता है। दानिश खान का कहना है कि आयोग ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है।


No comments:
Post a Comment