मेरठ पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा
शहीदों की प्रतिमाओं पर फूल माला चढ़ाकर किया नमनमेरठ। कांग्रेस लाओ महँगाई भगाओए कांग्रेस लाओ व्यापार बचाओ, कांग्रेस लाओ बेरोजगारी भगाओ,छोड़ो छोड़ो नफरत छोड़ो,जोड़ो जोड़ो भारत जोड़ो, राहुल गांधी जिन्दाबाद, मलिकार्जुन खड़गे जिंदाबाद के गगन भेदी नारो के साथ सोमवार को शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन करते हुऐ प्रदेशीय भारत जोडों यात्रा आरम्भ पहुंची। रैली से जुडे सभी पदाधिकारियों शहीद स्मारक सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाड़े व पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष अवनीश काजला एशहर अध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी ने झण्डारोहण व शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई।
यात्रा के संयोजक जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व शहराध्यक्ष ज़ाहिद अंसारी के नेतृत्व में यात्रा आरंभ हुई। सेवादल के कार्यकर्ताओं के द्वारा राष्ट्रगान व वन्देमातरम गीत गाया गया। प्रदेशीय भारत जोड़ो यात्रा शहीद स्मारक से आरम्भ होकर जली कोठी,फैज आम कालिज, महताब सिनेमा,केसर गंज,रेलवे रोड़ चौराहे, डी.एन.कालिज, ईदगाह चौपाल, मेट्रो प्लाजा, शम्भु नगर,मधुबन सिनेमा,टी.पी.नगर,मलियाना फ्लाई ओवर,भोला रोड़ तिराहा,ऋषि नगर,बाइपास, होते हुये आगे बढ़ी।
यात्रा मे वक्ताओं ने कहा कि देश में भय ,महंगाई, बेरोजगारी छाई हुई है, इस माहौल से निकलने की शुरुआत हिमाचल प्रदेश से हो चुकी है,2024 में राहुल के नेतृत्व में केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर इन सब चीजों से मुक्ति मिल जायेगी।
यात्रा जानी खुर्द के बाद,सिवाल खास में सभा करने के बाद यात्रा गाजियाबाद जाएगी। यात्रा में 9 वर्ष का नैतिक गोयल विशेष रूप से शामिल था। नैतिक गुजरात मे सक्दो किलोमीटर की यात्रा कर चुका है। यात्रा का जली कोठी पर यूसुफ कुरेशी,शहजाद कुरैशी, मोहिउद्दीन गुडू,तेजवीर सिंह ने स्वागत किया। मैट्रो प्लाजा सिथत बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर अवनीश काजला,ज़ाहिद अंसारी,हरिकिशन अम्बेडकर,संजय कटारिया, रविन्द्र सिंह आदि ने माल्यार्पण किया।
यात्रा में प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, धूम सिंह गुर्जर,मोनिन्दर सूद,सलीम खान,रंजन शर्मा,अभिमन्यु त्यागी,नसीम क़ुरैशी, नवनीत नागर, सलीमुद्दीन शाह,विनोद सोनकर,महेंद्र गुजर्र, अरविन्द तालियांन,पीयूष रस्तोगी, योगी जाटव,महेन्द्र शर्मा,अनिल शर्मा,तरुण, सेवादल महिला प्रदेशाध्यक्ष बिलकिस चौधरी,अनिल देव त्यागी, परविंदर ईशू शामिल हुए।


No comments:
Post a Comment