दो दिवसीस अंतर महाविद्यालय ताइक्वाडों प्रतियोगिता का आयोजन
पहले दिन खिलाडियों ने दिखाए दांवपेंच
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम तत्वावधान में चौधरी चरण सिंह विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो पुरूष एवं महिल का आयोजन डॉ. भारती शर्मा आयोजन सचिव, डॉ. जितेन्द्र बालियन, डॉक्टर पूनम भंडारी शारीरिक शिक्षा विभाग के द्वारा किया गया ।
प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैम्पस मेरठ,मेरठ कॉलेज मेरठ,डीएन कॉलेज मेरठ, जेवी कॉलेज बड़ौत, डीजे कॉलेज बड़ौत, एनसीपीई नोएडा, आरआईटी कॉलेज मेरठ, एमएम एच कॉलेज गाजियाबाद, वीएमएलजी कॉलेज ग़ाज़ियाबाद, डीएवी कॉलेज मुजफ़़्फ़रनगर सहित 24 कॉलेज से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रोफेसर अंजू सिंह के द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं छात्रा इशिका द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रचार्या प्रो.डॉ अंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में सभी महाविद्यालय की टीम के आए हुए खिलाड़ियों एवं कोच का स्वागत करते हुए कहा कि खेल खेलना उच्च स्तर का आत्मविश्वास लाता है और हमें अनुशासन सिखाता है, जो हमारे शारीरिक और मानसिक सन्तुलन को बनाए रखने में सहायक है।प्रचार्या ने प्रतियोगिता को निष्पक्ष रूप से कराते हुए योग्य खिलाड़ी के चयन करने हेतु निर्देश दिया।प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु पर्यवेक्षक एवं चयनकर्ता डॉ. डी सी मौर्य डी.जे कॉलेज बड़ौत एवं डॉ. साहिल ए.के.पी.जी.कॉलेज ख़ुर्जा रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर पूनम भंडारी द्वारा किया गया । कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्रीडा समिति डॉ मोनिका चौधरी, डॉक्टर स्वर्ण लता कदम, डॉक्टर राधारानी, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉ आवेश कुमार, डॉक्टर शरद पवार, डॉ अरविंद कुमार, डॉक्टर अमर ज्योति, डॉक्टर ऋचा राणा, केपी सिंह एवं महाविद्यालय परिवार का सक्रिय सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment