मटकी पर बेटी बचाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, आज़ादी का अमृत महोत्सव का चित्रण
मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में समाजशास्त्र परिषद द्वारा मटकी सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस आयोजन में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं आज़ादी के अमृत महोत्सव आधारित विभिन्न आकार की मटकियों की साज.सज्जा की।निर्णायक के रूप में डॉ. अनुजा रानी गर्ग, राजनीति विज्ञान विभाग एवं डॉ. मोनिका चौधरी, अंग्रेज़ी विभाग रहीं। छात्राओं ने मटकी पर विभिन्न सामाजिक समस्याओं बेटी बचाओ, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, आज़ादी का अमृत महोत्सव को चित्रित कर सज्जा की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शालू एवं मनीषा, एमए द्वितीय प्रथम वर्ष ने, द्वितीय स्थान नेहा सेनी एवं शिवानी सोनी, एमए प्रथम वर्ष ने, तृतीय स्थान, राशि व प्रीति तथा अलिशा क्षमा पाल, संगम, एमएप्रथम वर्ष एवं सान्त्वना स्थान दीपा तथा कोमल एमए ने प्राप्त किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो अंजू सिंह ने समस्त छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उनकी रचनात्मकता की सराहना की तथा विजयी छात्राओं को बधाई दी। प्रतियोगिता में 25 छात्राओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग से डॉ. मनीषा भूषण का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संयोजन प्रो. लता कुमार द्वारा किया गया।


No comments:
Post a Comment