राष्ट्रीय लोकदल ने अजीत राठी का कद बढ़ाया

प्रदेश संगठन महासचिव बनाए, एक दर्जन जिलों के जिलाध्यक्ष भी किए घोषित

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल ने खतौली उपचुनाव जीतते ही मुजफ्फरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी का कद बढ़ाया और अजीत राठी को प्रदेश का संगठन महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा एक दर्जन जिलों के जिलाध्यक्ष भी घोषित किए गए हैं, जिसमें आरएलडी हाईकमान ने गाजियाबाद व बागपत समेत 13 जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। संगठन महासचिव दिलनवाज ख़ान ने बताया कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की सहमति से राव केशर सलीम सहारनपुर के जिलाध्यक्ष, रामपाल धामा बागपत के जिलाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जबकि अमित त्यागी गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष बने, महेश कुमार आगरा, मनवीर सिंह अमरोहा, मतलूब अली बरेली के जिलाध्यक्ष बने, शाहिद हुसैन रामपुर, जितेंद्र यादव बदायूं, आरिफ हजरत खान पीलीभीत के जिलाध्यक्ष, शिव प्रसाद द्विवेदी लखीमपुर के जिलाध्यक्ष, शरद कुमार सीतापुर, विद्याराम यादव मैनपुरी, मास्टर देशराज सिंह फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts