अनूपशहर में गंगा नदी में समाई नाव
दो बालक डूबे, तीन तैरकर बाहर निकलेबुलंदशहर।
बुलंदशहर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, यहां अनूपशहर क्षेत्र में फूस लेने जा रहे लोगों की नाव बीच गंगा के ही टूट गई। इस हादसे में नाव में बैठे पांच लोग गंगा में डूबने लगे। तीन लोग गंगा से सकुशकल बाहर निकल आए, लेकिन दो लोग गंगा में ही डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद वरिष्ठ अफसर भी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 8 बजे गांव शेरपुर में रह रहे अतीक पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मियां सराय संभल अपने 21 वर्षीय पुत्र उवैद, 19 वर्षीय पुत्र तोहिद तथा अपने दामाद उस्मान पुत्र उदरू निवासी फूल सिंह थाना नखासा जिला संभल तथा गांव शेरपुर निवासी नजमुद्दीन पुत्र अलाउद्दीन नाव से गंगा पार करके छप्पर बनाने के फूस लिए लेने जा रहे थे।
अचानक बीच धार में नाव का निचला तला फट गया, जिससे नाव गंगा में डूब गई और सवार पांच लोग भी डूबने लगे। बहुत मशक्कत करके अतीक, उस्मान, नजमुद्दीन अपनी जान बचाने में सफल हो गए और गंगा नदी से बाहर आ गए। लेकिन उवैद व उसका भाई तोहिद गहरे पानी में डूब गए।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गांव के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों के शवों को तलाशा जा रहा है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment