कब्जा न मिलने पर आवंटियों ने आवास विकास कार्यालय पर लटकाया ताला
मेरठ। शुक्रवार को जागृति विहार एक्सटेंशन में मकान बुक कराने वाले आवंटियों के सब्र का बांध टूट गया। अभी तक आवास विकास द्वारा कब्जा न देने पर आवास विकास कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यालय पर ताला लटका दिया। काफी देर तक कार्यालय में आंवटी कब्जा लेने के लिए हंगामा करते रहे।आवास कार्यालय में धरने पर बैठे आवंटियों का कहना था कि बैंकों से मोटा लोन लेकर मकान बुक कराए थे। जिसकी किश्त बैंक में बराबर जा रही है और उनको किराए के मकान में भी रहना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारी आवंटियों ने आवास विकास परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। आवंटियों ने विरोध स्वरूप काली पटटी भी हाथ में बांधी हुई थी। आवंटियों ने आवास विकास परिषद अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि पिछले डेढ साल से वास्तविक कब्जों से वंचित आवंटियों को सैकड़ों आश्वासन के बावजूद कब्जा ना दे पाने के कारण से अवगत कराया जाए।
आवंटियों के भवनों पर कब्जा न दिला पाने में किस विभाग की लापरवाही अधिक है। आवास विकास परिषद की या जिला प्रशासन की। जिससे आवास विकास परिषद ने कब्जे के लिए फोर्स की मांग की है।


No comments:
Post a Comment