सर्राफ के शोरूम से 15 लाख लेकर कर्मचारी चंपत


मेरठ।  थाना सदर बाजार स्थित जोधामल कैलाशचन्द ज्वेलर्स के यहां अकाउंट का कार्य करने वाला व्यक्ति 15 लाख रुपए की रकम लेकर भाग गया। जिसे पुलिस और सर्विसलांस की मदद से जनपद के बड़े गांव से गिरफ्तार कर लिया गया।

           जोधामल कैलाशचंद ज्वैलर्स के निदेशक राजेंद्र कुमार जैन ने बताया की ब्रह्मपुरी मेरठ निवासी प्रदुमन कुमार जैन पुत्र स्वर्गीय कैलाशचंद जैन उनके शोरूम पर पिछले 5 साल से कार्यरत था। शुक्रवार की सुबह प्रदुमन शोरूम से बैंक में पैसा जमा कराने के लिए 15 लाख रुपए की रकम लेकर निकला था लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद भी बैंक में रकम जमा नहीं हुई तो, शोरूम मालिक ने अपने कर्मचारी से संपर्क साधा लेकिन कर्मचारी का मोबाइल स्विच ऑफ  मिला। जिस पर निदेशक से  कर्मचारी के बारे में जानकारी सदर बाजार पुलिस व सर्विलांस विभाग को दी। जिस पर पुलिस ने प्रद्युम्न का मोबाइल सर्विलांस पर लगा कर उसके बड़े गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts