छात्राओ ने बैडमिंटन में लहराया परचम
मेरठ । उत्तराखंड के बागेश्वर में ३१ अक्टूबर से २ नवम्बर तक आयोजित सरस्वती शिशु मंदिर क्षेत्रीय प्रतियोगिता में मेरठ के बाले राम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने परचम लहराते हुए प्रथम प्राप्त किया। बाल वर्ग में दिव्यांशी चौहान ने प्रथम स्थान किशोर वर्ग में तनु तोमर व प्रगति छाबरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तीनों खिलाडी आगामी २८ नवम्बर से २ दिसम्बर को जोधपुर राजस्थान में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी।छात्राओ की इस सफलता पर प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, प्रबंधक डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, कोच नीरज कुमार ने बधाई दी व इनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी।


No comments:
Post a Comment