सब जूनियर वर्ग का चैम्पिन बना करन पब्लिक स्कूल

 फाइनल में मसूरी पब्लिक को रोमांचकारी मैच मे दो रनों से हराया
 मेरठ। करन पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर चल रहे अरूण शुक्ला मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सब जूनियर वर्ग का चैम्पियन करन पब्लिक बन गया है। शुकवार के खेले गये फाइनल मुकाबले में उसने मसूरी पब्लिक स्कूल को रोमांचकारी मैच में दो रनों से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए करन पब्लिक स्कूल ने 19.5 ओवर में 170 रनों को टारगेट मसूरी पब्लिक को दिया । करन की ओर से रब ने 54 जय यादव ने 40 रन बनाए । मसूरी स्कूल की ओर से यश तोमर व मौ. शमी ने दो-दो विकेट चटकाए । बैटिंग करने के लिए मैदान में उतरी मसूरी पब्लिक की टीम 19 ओवर में 168 रन  ही बना सकी। रूद्र त्यागी ने 31 अनुज ने 21 रन बनाए। करन की ओर कुशाग्र ने दो जैद ने चार विकेट प्राप्त किए। बेस्ट बॉलर का खिताब मौ. जेैद को दिया गया। विजेता व उपविजेता टीमों केा काफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कोच अतहर अली आदि मौजूद रहै। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts