समान नागरिक संहिता राष्ट्रीय मुद्दाः जेपी नड्डा

- बोले- ज्यादा से ज्यादा राज्यों में लागू करना चाहेंगे
अहमदाबाद (एजेंसी)।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समान नागरिक संहिता  को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता एक राष्ट्रीय मुद्दा है। इसे ज्यादा से ज्यादा राज्यों में लागू करना चाहेंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने यह बात एक समाचार एजेंसी को दिए अपने इंटरव्यू में कही। समान नागरिक संहिता पर एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी लगातार इसको लेकर बात करती है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी के लिए एक राष्ट्रीय मुद्दा है और यह इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर सभी का समान रूप से हक हैं। इसलिए, समान नागरिक संहिता एक स्वागत योग्य कदम है।  
उन्होंने कहा कि देश और समाज के खिलाफ काम करने वाली ताकतों पर नजर रखना राज्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने मानव शरीर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह शरीर में एंटीबॉडी खराब कोशिकाओं पर नजर रख कर उन्हें खत्म कर देती है और शरीर को स्वस्थ रखती हैं, उसी तरह देश में राष्ट्र-विरोधी कोशिकाओं पर नजर रखना राज्य की जिम्मेदारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts