कांग्रेस का मिशन नगर निकाय चुनाव

चुनाव समिति में शामिल होंगे फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष !
मेरठ।  कांग्रेस ने निकाय चुनाव की तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए चुनाव संचालन समिति के गठन की सिफारिश की गई है। बड़ा सवाल है कि या कांग्रेस के फ्रंटल संगठनों के  अध्यक्षों को भी कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति में शामिल किया जाएगा।  
 कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर बेहद  ही संजीदा हैं। चुनाव को लेकर वे लगातार  बैठकें कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने पश्चिमी यूपी के जनपदों में निकाय चुनाव से संबंधित एक संचालन समिति बनाए जाने की सिफारिश  पार्टी के अध्यक्षों से की है। इसी क्रम में  नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने जिला एवं महानगर अध्यक्षों से रिपोर्ट ाी तलब कर चुके हैं। अब  बड़ा सवाल है कि कांग्रेस पार्टी में बनने वाली इस चुनाव संचालन समिति में या फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को ाी जगह दी जाएगी।
दरअसल, कांग्रेस में जिला एवं महानगर अध्यक्षों के अलावा तमाम तरह के फ्रंटल संगठन भी हैं। इसमें यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एससी एसटी विभाग, ओबीसी प्रकोष्ठ,एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल आदि प्रमुख फ्रंटल संगठन हैं। समिति को लेकर यह सुगबुगाहट शूरू हो गई है कि इसमें या फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों को भी शमिल किया जाएगा। यह तय माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में यह चुनाव संचालन समिति काम करेगी।
फ्रंटल संगठनों की बात की जाए तो आधे से अधिक संगठन सिर्फ कागजों में काम कर रहे हैं। कई संगठनों के कार्यालय तो लंबे अरसे से बंद पड़े हुए हैं। ऐसे में व्यापक संशय इस बात को लेकर है कि किस फ्रंटल संगठन को चुनाव संचालन समिति में जगह मिलेगी और किसे नहीं मिलेगी। वर्तमान कीबात की जाए तो फ्रंटल संगठनों के समिति में शामिल होने पर आी जिला एवं महानगर अध्यक्ष पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। किस संगठन के अध्यक्ष को समिति में शामिल किया जाएगा, यह आने वाला समय ही बताएगा

No comments:

Post a Comment

Popular Posts