बाली आकर अलग अहसास होता हैः पीएम मोदी

भारतीय समुदाय से बोले प्रधानमंत्री मोदी
बाली (एजेंसी)। पीएम नरेन्द्र मोदी ने बाली में भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को लेकर कहा कि हम 90 समुद्री मील दूर नहीं हैं, बल्कि हम 90 समुद्री मील करीब हैं।
उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और इंडोनेशिया का साथ सिर्फ सुख का नहीं है। हम सुख-दुख में एक साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 2018 में इंडोनेशिया में भीषण भूकंप आया था, तो हमने आपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था। उन्होंने कहा, 'तब मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया में 90 नाटिकल मील का फैसला भले ही हो, लेकिन हम 90 नाटिकल मील दूर नहीं हैं, बल्कि हम 90 नाटिकल मील करीब हैं।'
पीएम मोदी ने कहा कि बाली आने के बाद एक अलग ही एहसास होता है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले और 2014 के बाद, भारत में बहुत बड़ा फर्क स्पीड और स्केल है। उन्होंने कहा कि आज भारत अभूतपूर्व गति और अप्रत्याशित स्केल पर काम कर रहा है।
पीएम मोदी ने कहा कि बाली से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर, भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे 'बाली जात्रा' का महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के व्यापार संबंध को सेलिब्रेट करता है। पीएम ने कहा कि हम लोग हमेशा बातचीत करते समय कहते हैं कि दुनिया बहुत छोटी है। भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को देखें, तो ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है।
भारत और इंडोनेशिया सुख-दुख में एक साथ खड़ा रहा
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और इंडोनेशिया सुख-दुख में एक साथ खड़ा रहा। उन्होंने कहा कि जब 2018 में इंडोनेशिया में भीषण भूकंप आया, तो हमने ने तुरंत आपरेशन समुद्र मैत्री शुरू किया था। उन्होंने कहा कि भारत का प्रतिभा, भारत की टेक्नोलाजी, भारत का इनोवेशन, भारत का उद्योग इन सब ने दुनिया में अपनी एक पहचान बनाई है। आज दुनिया की बहुत सी बड़ी कंपनियां ऐसी हैं, जिनके सीईओ भारत के हैं। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के 10 यूनिकार्न बनते हैं, तो उनमें से एक भारत का होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts