भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला

कोर्ट में बयान नहीं बदलने पर जान से मारने की धमकी
मेरठ।  थाना परतापुर क्षेत्र में शताब्दी नगर में दुकान को बंद कर आ रहे भाजपा कार्यकर्त्ता पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारते जानलेवा कर कर  दिया। जाते वक्त बाइक सवार घायल को कोर्ट में अपना बयान बदलने की धमकी देते हुए फरार हो गये। थान में नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
भाजपा कार्यकर्ता अमन कसाना की कुंंडा में दुकान है। वह रविवार की देर रात को दुकान को बंद कर घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह घर के नजदीक पहुंचे। तभी बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी । एक बाइक सवार कोर्ट में बयान बदलने की धमकी देते हुए फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आसपस के लोग एकत्र हो गये। धटना की जानकारी थाना परतापुर पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से खाली खोका को बरामद किया। घायल अमन ने अमन ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले शताब्दीनगर के निखिल और आशीष निवासी रिठानी है। आरोप लगाया कि उनका प्रदीप कसाना से विवाद चल रहा है। पिछली बार भी प्रदीप ने ही हमला कराया था। जिसमें प्रदीप कसाना, प्रिंस और विष्णु तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें प्रिस जेल चला गया, लेकिन प्रदीप और विष्णु अभी फरार हैं। फिलहा पुलिस जांव पडताल करने में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts