महाराष्ट्रः चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर बना फुटओवरब्रिज ढहा, 20 यात्री घायल, आठ गंभीर

मुंबई। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुटओवरब्रिज का एक हिस्सा गिरने से 20 यात्री घायल हो गए। इन सभी को तत्काल बल्लारपुर के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से आठ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहत और बचाव अभियान चलाया।

 पुलिस के अनुसार रविवार शाम को बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर काजीपेट-पुणे एक्सप्रेस पकड़ने के लिए यात्री प्लेटफार्म नंबर 1 से 4 नंबर प्लेटफार्म पर जा रहे थे। तभी अचानक पुल के बीचोबीच स्लैब का एक हिस्सा ढह गया, जिससे वहां से गुजर रहे यात्री फुटओवर ब्रिज से पटरियों पर गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कई यात्रियों को ओवरहेड वायर का शाॅक भी लगा। इस हादसे में 20 लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिल ही आरपीएफ और जीआरपी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायल यात्रियों को बल्लारशाह ग्रामीण अस्पताल में पहुंचाया है। घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में फंसे हुए अन्य लोगों को निकालने के प्रयास चल रहे हैं। माना जा रहा है कि घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है।



No comments:

Post a Comment

Popular Posts