इंटरमिटेंट फास्टिंग में छिपी है लॉन्ग लाइफ

डाइट को लेकर आज लोगों में बहुत कंसर्न देखी जा रही है। एक तरह से ये अच्छा है। लेकिन आजकल इतने नए फिटनेस प्लान आ गये हैं कि समझ नहीं आता कि क्या अच्छा है और क्या नहीं। जो भी हो सबसे ज़रूरी तो है हमारी फिटनेस। अब आप इंटरमिटेंट फास्टिंग को ही ले लीजिये। सेलिब्रिटीज़ के बीच ये फिटनेस टर्म आजकल बहुत ज़्यादा कॉमन हो गई है। आपको बता दें कि ये एक तरह का ईटिंग पैटर्न है। इससे लोगों को वेट लॉस में बहुत मदद मिलती है।
क्या है इंटरमिटेंट फास्टिंग?
जैसा हमने बताया कि आजकल ये फिटनेस टर्म सेलिब्रिटीज़ के बीच भी बहुत लोकप्रिय हो रहा है। देखा जाये तो ये कोई डाइट प्लान नहीं है, बल्कि एक ईटिंग पैटर्न है। इस ईटिंग पैटर्न की मदद से आप न सिर्फ फिट रह सकते हैं बल्कि वेट लॉस में भी ये मददगार होता है। अगर व्रत की बात की जाये तो हमारी संस्कृति में तो इसका बहुत पुराना विधान है। इंटरमिटेंट फास्टिंग के अंतर्गत रुक-रूककर मील लिया जाता है। जैसे आपने शाम 6 बजे तक कुछ खाया, इसके बाद आप अगली सुबह 10 बजे के बाद ही कुछ खा सकते हैं। कहने का अर्थ है कि इस बीच आप कुछ नहीं खा सकते हैं। इसमें भोजन करने का एक निश्चित समय होता है। ये समय 12 से 16 घंटे के दरमियान हो सकता है।
कई तरह की होती है इंटरमिटेंट फास्टिंग
अगर आप ये सोच रहे हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग एक ही तरह की होती है तो आप गलत सोचते हैं। इंटरमिटेंट फास्टिंग 5-6 तरह की होती हैं। ये प्रकार घंटे से दिन तक तय होते हैं। कभी आप 24 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग कर सकते हैं। ये घंटे 12 से 16 के बीच भी बंट सकते हैं। या फिर दिन में केवल एक समय खाना खाना। ये आप पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की इंटरमिटेंट फास्टिंग करना चाहते हैं।
वेट लॉस में होता है मददगार
सच में अगर आप वेट लॉस के बारे में सोच रहे हैं तो इंटरमिटेंट फास्टिंग से बेहतर कुछ नहीं। जी हां लोगों का दावा है कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग से एक महीने में 4-5 किलो वेट लॉस किया है। एक तरीके को आप भी वेट लॉस में यूज़ कर सकते हैं।
बनी रहती है शरीर की एनर्जी
आपके शरीर की एनर्जी को बनाये रखने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग बहुत फायदेमंद होती है। इस तरीके से आपको कमज़ोरी भी नहीं लगती और आपका एनर्जी लेवल भी बना रहता है। इसलिए आपके मन में ये विचार आये कि कहीं हमारा एनर्जी लेवल सुस्त न हो जाये तो आप बेफिक्र रहिये।
डाइट प्लान से जल्दी होता है असर
यदि आप इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ सही डाइट प्लान भी बनाते हैं तो इसका जल्दी असर होता है। एक परफेक्ट डाइट प्लान को फॉलो करके आप और भी जल्दी रिजल्ट्स पा सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts