अमृत सरोवर में नौका बिहार कर डीप्टी सीएम ने देखा विकास

मोदी और योगी सरकार ने किया विकासः केशव प्रसाद मौर्य

भदोही।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को भदोही पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। उपमुख्यमंत्री गजधरा गांव पहुंचकर अमृत सरोवर, मनरेगा और खुले जिम पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हरीशंकरी पौधे का रोपण भी किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश की 24 करोड़ जनता के लिए समर्पित है।
मुख्यमंत्री गजधरा गांव पहुंचकर अमृतसर में नौकायन भी किया। इस दौरान पूरे तालाब को तिरंगे से सजाया गया था। तालाब में गुब्बारे डाले गए थे। उप मुख्यमंत्री के स्वागत में हजारों की भीड़ भारत माता की जय और केशव प्रसाद मौर्य जिंदाबाद के नारे लगा रहे थी।
इस दौरान उन्होंने ओपन जिम पार्क में सामानों का निरीक्षण किया और खुद उस पर बैठकर जिम की प्रैक्टिस करते दिखे।गांव में हजारों की भीड़ देखकर उपमुख्यमंत्री काफी गदगद दिखे। प्रशासनिक स्तर पर गांव में विकास योजनाओं को लेकर काफी तैयारी की गई थी। विभिन्न योजनाओं की स्टाल लगाए गए थे जिन्हें देखकर उपमुख्यमंत्री काफी प्रसन्न दिखे।
जनचौपाल कार्यक्रम के बाद उपमुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की। इस मौके पर सांसद रमेश चन्द्र बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव, त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भास्कर, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व सांसद पंडित गोरखनाथ पाण्डेय, ज्ञानपुर विधायक विधायक विपुल दुबे। भजपा कार्यकर्ता और अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts