सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण यादव गिरफ्तार


झांसी।
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव पर लम्बे समय से शिकंजा कस रही पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूर्व विधायक को पुलिस ने जिला कारागार झांसी भेजा है।
झांसी में आपराधिक मामलों में काफी हस्तक्षेप करने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव को आखिरकार पुलिस ने सोमवार को दिन में गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने के षडयंत्र के मामले में पुलिस ने दीप नारायण सिंह यादव पर शिकंजा कसा था।
इस मामले में पूर्व विधायक के साथ ही चार अन्य लोगों के खिलाफ 17 सितंबर को केस दर्ज किया गया था। तीन को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन दीप नारायण सिंह झांसी से बाहर चल रहे थे। आज उनके झांसी में रहने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको पकडऩे में सफलता प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts