कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव
खड़गे, थरूर और त्रिपाठी ने भरा नामांकननई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही राजनीति के बीच आज मल्लिकार्जुन खड़गे, शशि थरूर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इस बीच एक और कांग्रेस नेता ने पर्चा भरा है। झारखंड के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए यह मुकाबला अब एकतरफा लग रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस नेता खड़गे को कांग्रेस के कई नेताओं ने समर्थन जताया है। इस बीच पार्टी से नाराज माने जाने वाले जी-23 गुट ने भी खड़गे की उम्मीदवारी को अपना समर्थन दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा 14 फार्म, शशि थरूर द्वारा 5 और केएन त्रिपाठी द्वारा 1 फार्म जमा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम फार्मों की जांच करेंगे और उन फार्मों की घोषणा करेंगे जो वैध हैं।
थरूर के घोषणापत्र में सुधार किया गया
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के कार्यालय ने चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में सुधार किया है। पहले उनके घोषणापत्र में भारत का गलत नक्शा दिखाया गया था। नक्शे में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कुछ हिस्सों को हटा दिया गया था।


No comments:
Post a Comment