पीएम मोदी आज करेंगे 5जी सेवाओं का शुभारंभ

नई दिल्ली ‍एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 अक्टूबर, 2022 को भारत में 5जी सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी  इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (आईएमसी-2022) के छठे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। ये कार्यक्रम प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 1 से 4 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित होगा।
वर्षों की गहन तैयारी के बाद 5जी सेवाओं की शुरुआत हुई। हाल ही में, 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी और 1,50,173 करोड़ रुपए के सकल राजस्व के साथ दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था।
5जी नए आर्थिक अवसर और सामाजिक लाभ प्रदान कर सकता है और इसे भारतीय समाज के लिए एक परिवर्तनकारी शक्ति बनने की क्षमता प्रदान कर सकता है। यह देश को विकास की पारंपरिक बाधाओं को दूर करने, स्टार्टअप्स और व्यावसायिक उद्यमों द्वारा नवाचारों को बढ़ावा देने के साथ-साथ 'डिजिटल इंडिया' के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। भारत पर 5जी का संचयी आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 बिलियन डालर तक पहुंचने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts