सम्भल में महिला और युवक की गोली मारकर हत्या

कनपटी से सटाकर मारी गई गोली
- दिल्ली की रहने वाली थी महिला


सम्भल। सम्भल में युवक और महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव गंगा नदी के किनारे मिले हैं। दोनों के कनपटी से सटाकर गोली मारी गई है। पास में मिले आधार कार्ड से पता चला है कि महिला पूर्वी दिल्ली की रहने वाली थी।
डबल मर्डर की यह वारदात सम्भल जनपद के रजपुरा थाना क्षेत्र के गंगा किनारे अंजाम दी गई। पुलिस को सोमवार की देर रात पहले युवक का शव मिला था। इसके बाद मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे 250 मीटर की दूरी पर महिला का शव भी मिला है।
रजपुरा के थाना क्षेत्र के गांव उम्मेदपुर के एक ग्रामीण ने सोमवार की रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना दी कि उनके गांव से मोलनपुर को जाने वाले रास्ते से करीब तीन किमी दूर गंगा किनारे गन्ने के खेत मे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव के पास ही टूटी हुईं चूड़ियों के अलावा महिला पर्स और तमंचा पड़ा था।
युवक की उम्र 45 वर्ष के आसपास रही होगी। युवक की कनपटी पर गोली लगी हुई थी और एक अन्य युवक की शर्ट भी मौके से बरामद हुई। पुलिस व्यक्ति के शव को लेकर थाने आ गई और देर रात तक आसपास कोई तलाश नहीं की गई। मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण ने फिर सूचना दी कि उसी स्थान पर कुछ ही दूरी पर महिला का शव पड़ा है।
दोनों की कनपटी पर मारी गई गोली
महिला के भी कनपटी पर गोली मारी गई है। पुलिस को आशंका है कि जिस युवक की हत्या की गई है, उसका महिला से कोई संबंध रहा होगा। महिला के पास से आधार कार्ड मिला है, जिस पर उसका नाम किरण सोन पत्नी महेंद्र सोन निवासी न्यू चांद मोहल्ला गांधी नगर पूर्वी दिल्ली अंकित है।
प्रभारी पवन कुमार ने बताया की रात्रि में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके सिर में गोली लगी थी। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है और फिलहाल एक महिला के शव मिलने की सूचना मिल रही है। मौके पर पहुंचकर उसे पोस्टमार्टम को भेज पाया जाएगा और पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों में से किसी की शिनाख्त नहीं हुई है।
शव अलग-अलग फेंकने का किया गया प्रयास
मौके से मिल रहे साक्ष्यों के आधार पर यह प्रतीत हो रहा है कि हत्यारोपितों ने दोनों की हत्या एक ही समान की है। दोनों की ही कनपटी पर गोली मारी गई है। एक स्थान पर दोनों की हत्या करने के बाद एक को गन्ना के खेत में फेंका गया जबकि दूसरे को गंगा में डालने का प्रयास किया गया था। आसपास के खेतों पर रहने वाले लोगों की आवाज सुनने के बाद संभवता हत्यारे भाग गए होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts