पीएम के जन्मदिन पर संस्कार भारती ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

- प्रतियोगिता में 20 से अधिक विद्यालयों के 150 से अधिक छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया
मेरठ।
 संस्कार भारती मेरठ महानगर व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जनपद मेरठ के संयुक्त तत्वाधान में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 72वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पं० दीन दयाल उपाध्याय मैनेजमेंट कॉलेज माल रोड मेरठ स्थित सभागार में सांस्कृतिक समारोह संस्कार भारत मेरठ महानगर अध्यक्ष डॉ० मयंक अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि  सांसद विजय पाल सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। अन्तोदय योजनान्तर्गत गरीबी संयंत्र के नागरिक को आवास स्वास्थ्य राशन इत्यादि की सुविधा देकर सामाजिक जीवन में मजबूती के साथ खड़े होने का प्रयास किया जा रहा है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। कैन्ट विधायक अमित अग्रवाल, विमल शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा मेरठ ने भी अपने विचार रखे। डॉ० हरिओम पंवार, कवयित्री तुषा शर्मा, कविता मधुर ने काव्य पाठ किया। मंच संचालन कवि जिला संयोजक सुमनेश सुमन ने किया सील वर्द्धन, वीरेन्द्र शर्मा, अनुराग नैमिष पाण्डेय, मनमोहन भल्ला, वरयान मोहन गुप्ता का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts