जिलाधिकारी दीपक मीणा ने सुभारती संस्कृति विभाग के निदेशक डा. विवेक कुमार को किया सम्मानित


मेरठ। हर घर तिरंगा अभियान में वृहद स्तर पर निःशुल्क तिरंगा वितरण एवं जनजागरूकता हेतु सुभारती संस्कृति विभाग के निदेशक डा. विवेक कुमार को जिला प्रशासन मेरठ द्वारा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर अनके कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय भावों को जागृत किया गया।  इसी श्रृंखला के अंतर्गत इस बार केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने भव्य स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। इसी अभियान में प्रदेश में सबसे पहले अभियान का आरंभ कर भव्य आयोजनों के लिए एवं 51 हजार से अधिक तिरंगों का निःशुल्क वितरण कर सुभारती संस्कृति विभाग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

संस्कृति विभाग के निदेशक डा. विवेक कुमार द्वारा किये गए इस उत्कृष्ट कार्य हेतु जिलाधिकारी मेरठ श्री दीपक मीना ने जिला प्रशासन की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा ने कहा कि इतने वृहद स्तर पर तिरंगों का वितरण एवं अनेक जनजागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से समाज को जागृत कर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु किये गए सुभारती संस्कृति विभाग के निदेशक डा. विवेक कुमार के प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह सभी के लिए प्रेरणादायी भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनउपयोगी कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर रुचि लेना डा. विवेक का उत्कृष्ट व्यक्तिव का परिचायक है। जिलाधिकारी ने डा. विवेक कुमार को उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री शशांक चौधरी एवं एसएसपी मेरठ श्री रोहित साजवान भी उपस्थित रहे।

संस्कृति विभाग को प्राप्त हुए सम्मान हेतु सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा. अतुल कृष्ण, कुलपति डा. जी के थपलियाल,  मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts