ओटीएस योजना में पश्मिांचल ने अन्य डिस्कॉम को छोडा पीछे
10.48 लाख उपभोक्ताओं से 1050.76 करोड की बकाया वसूली कर प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. ने एक जून से 15 जुलाई तक लागू एकमुश्त समाधान योजना में बकाया वसूली करने में प्रदेश में अव्वल रहा है। योजना के अंतर्गत लगभग 10.48 लाख विद्युत उपभोक्ताओं से 1050.76 करोड की बकाया वसूली कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान 207.84 करोड की सरचार्ज की छूट उपभोक्ताओं को प्रदान की गयी।
योजना के तहत मेरठ जोन पर ओटीएस के तहत 17383.86 लाख की वसूली गयी। गाजियाबाद से 5870.71 लाख की वसूली गयी। बुलंदशहर से 12146.83 लाख की , सहारनपुर से 31022.73 लाख की, नोएडा से 3831.69 लाख की, मुरादाबाद से 34821.13 लाख की वसूली ओटीएस योजना के तहत गयी। जबकि इन 6 जिलों में उपभोक्ताओं को 20784.87 लाख का सरचार्ज की छूट प्रदान की गयी। प्रबंध निदेशक ने प्रसन्नता जाहिर की है।


No comments:
Post a Comment