पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का निधन
लखनऊ के ट्रामा सेंटर में ली अंतिम सांसलखनऊ।
झारखंड के पूर्व राज्यपाल सैयद सिब्ते रजी का शनिवार को लखनऊ में निधन हो गया। हृदय रोग का किंग जार्ज मेडिकल कालेज में इलाज करा रहे सैयद सिब्ते रजी ने ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली।
झारखण्ड तथा असम के राज्यपाल रहे कांग्रेस के नेता सैयद सिब्ते रजी को बीते दिनों मेडीकल कालेज में भर्ती कराया गया था। उनके परिवारीजन ने फोन पर उनके निधन की जानकारी दी। पुराने कांग्रेसी नेता सिब्ते रज़ी को गांधी परिवार का विश्वसनीय माना जाता था।
कांग्रेस से जुड़े सैयद सिब्ते रजी कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में जन्मे थे। सात मार्च 1939 को जन्म लेने वाले रजी ने 20 अगस्त 2022 को अंतिम सांस ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वीं जयंती पर उनका निधन हुआ है। उन्होंने रायबरेली के हुसेनाबाद हायर सेकेण्डरी स्कूल से दसवीं करने के बाद शिया कालेज में प्रवेश लिया। वह छात्र राजनीति में उतरे और पढाई के साथ जेब खर्च निकालने के कई होटल में अकाउंट का काम भी देखते थे। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकाम किया था।


No comments:
Post a Comment