एम.पी.जी.एस. शास्त्री नगर में वॉटर हार्वेस्टिंग कार्यक्रम का आयोजन
 मेरठ।  एम. पी. जी. एस.  शास्त्री नगर के परिसर  में जनहित फाउंडेशन द्वारा वर्षा जल संग्रहण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनहित फाउंडेशन की डायरेक्टर  अनीता राणा व कार्यकर्ता  निपुण कौशिक के स्वागत से हुआ।
 जनहित फाउंडेशन के कार्यकर्ता निपुण कौशिक ने वर्षा जल संग्रहण थीम को प्रोजेक्टर पर  लोगों की जल के प्रति लापरवाही व जल की बर्बादी तथा उसका भविष्य पर दुष्प्रभाव और उसका निवारण   आदि की प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय की छात्राओं को वर्षा जल संग्रहण करने  के प्रभावशाली व उपयोगी गुर सिखा। फ ाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने एक लघु नाटिका के माध्यम से पानी को बचाने के उपायों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए आगामी समय में जल उपलब्ध कराने के लिए  जल संचयन के सबसे टिकाऊ और महत्वपूर्ण शैलियों के बारे में प्रकाश डाला।
जनहित फाउंडेशन की डायरेक्टर अनीता राणा ने छात्राओं को  प्रेरित करते हुए  बताया कि भावी पीढ़ी वर्षा जल संचयन करने के प्रति जागरूकता फैलाने में ज्यादा कारगर सिद्ध होगी।उन्होंने बताया कि वर्षा जल संचयन भविष्य में इस्तेमाल करने की उपयोगी तकनीक है ।जल की मांग की आपूर्ति करने के लिए यह पूरे विश्व में सूखाग्रस्त इलाकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण  ही नहीं अपितु भूमि जल स्तर को गिरने से बचाने में बड़ी भूमिका निभाता है और उसे सुधारने में मदद करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना आहूजा ने जनहित फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के नए सुझाव दिए तथा विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए जल संरक्षण में भागीदारी निभानी की शपथ भी दिलाई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts