जनसंख्या नियंत्रण पर बोले सीएम योगी

 एक वर्ग की आबादी बढ़ रही है, एक की कम, ये कैसा असंतुलन ?

लखनऊ।
विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर जनसंख्या स्थिरता पखावाड़े का भी शुभारंभ किया।
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में रुकावट है। जनसंख्या नियंत्रण पर जागरूकता की जरूरत है। एक वर्ग की आबादी बढऩे से अराजकता का खतरा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर में पहले की तुलना में अपने रिकार्ड को काफी अच्छा किया है। उन्होंने कहा कि हमको इस सफलता पर खुश होने की जरूरत नहीं है। हमें इसको और भी बेहतर करने की जरूरत है। सरकार ने स्वास्थ्य के साथ ही बाल तथा महिला कल्याण विभाग को काफी समृद्ध किया है। बच्चों तथा माता को भी पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही हम जनसंख्या को स्थिर करने के भी बड़े अभियान में तेजी से लगे हैं।  
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मस्तिष्क ज्वर से होने वाली मौतों को 95 प्रतिशत नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। सबसे बड़ी आबादी का प्रदेश होने के बावजूद उत्तर प्रदेश ने कोरोना प्रबंधन का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया है। जनसंख्या नियंत्रण में आशा बहनें, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत समिति समेत अन्य प्रतिनिधिगण, शिक्षकगण इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर और बेहतरीन तरीके से आगे बढ़ा सकते हैं। इस दिशा में सामूहिक प्रयास होना चाहिए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद थे।


 
मुख्यमंत्री ने किसानों को प्रदान किया अंश प्रमाण पत्र


लखनऊ।
सीएम योगी ने समोवार को प्रदेश के पचास लाख दस हजार से अधिक किसानों को अंश प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने प्रगतिशील किसानों को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान अपने परिश्रम से प्रदेश में खुशहाली ला रहे हैं। यूपी की बढ़ती अर्थव्यवस्था में किसानों की अहम भूमिका है। हमारी सरकार के कार्यकाल में किसानों को तकनीक से जोड़ा गया। जिससे किसानों की तमाम समस्याओं का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के गन्ना किसानों को माफिया से मुक्ति दिलाई है। हर स्तर पर तकनीकी के उपयोग से गन्ना माफिया को खत्म करने में सफलता प्राप्त की।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts