फिरोजाबाद में डबल मर्डर

साथ नहीं चली तो पत्नी का काटा गला
वारदात देख चिल्लाने पर साले की पत्नी को भी मार डाला
फिरोजाबाद।फिरोजाबाद में बुधवार देर रात पत्नी से विवाद होने पर पति ने अपनी पत्नी व साले की पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। एक साथ दो हत्याओं से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही आरोपी पति के साथ उसके पिता को भी गिरफ्तार किया है।
थाना एका क्षेत्र के गांव निनावली निवासी शिवानी (23) की शादी अवागढ़ एटा निवासी आशू वाल्मीकि के साथ हुई थी। पति के साथ विवाद होने पर शिवानी अपने पिता के साथ दिल्ली में रह रही थी। भाभी सुनीता (30) की डिलीवरी होने पर शिवानी मदद करने के लिए मंगलवार को दिल्ली से आई थी। पत्नी के गांव में आने की जानकारी होने पर पति आशू भी गांव में पहुंच गया। पत्नी से विवाद होने के साथ ही वह साथ चलने की जिद करने लगा। पत्नी द्वारा मना करने पर उसने धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी।
आशू द्वारा शिवानी की हत्या करते देखने पर सुनीता ने चिल्लाने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसकी भी हत्या कर दी। चीख पुकार मचने पर घर में जाग हो गई।
गांव में डबल मर्डर की सू
चना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।एसएसपी आशीष तिवारी ने कहा एका के गांव निनावली में महिलाओं की हत्या के आरोपी पति एवं उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts